शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) एक अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता है जो विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा आयोजित की जाती है। यह एक प्रमुख टीम प्रतियोगिता है जिसमें विभिन्न देशों की टीमें भाग लेती हैं। शतरंज ओलंपियाड हर दो साल में आयोजित की जाती है, और इसमें पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग टीमें होती हैं।
शतरंज ओलंपियाड में हर देश की टीम में चार खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक दौर में उनके बीच चार मैच खेले जाते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य टीम के प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ शतरंज देश का निर्धारण करना होता है।

शतरंज ओलंपियाड में विभिन्न पुरस्कार और पदक भी दिए जाते हैं, जिसमें व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर बोर्ड मेडल्स (Board Medals) भी शामिल होते हैं।
- 14 फरवरी,2024 कों केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में शतरंज ओलंपियाड के 45वें संस्करण के आधिकारिक मेजबान हंगरी के बुडापेस्ट को शतरंज ओलंपियाड मशाल सौंपी।
- 19 जून, 2022 को दिल्ली के इंदिरा गाँधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक समारोह में प्रथम शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले की शुरूआत की गई।
- FIDE शतंरज ओलंपियाड 2022 का 44वॉ संस्करण पहली बार भारत द्वारा तमिलनाडू के चेन्नई में आयोजित किया गया।
- उज़्बेकिस्तान 2026 में 46वें विश्व शतरंज ओलंपियाड की मेज़बानी करेगा।
भारतीय ग्रैंडमास्टर
| संख्या | विजेता | संबंधित राज्य |
| 85वॉ | श्याम निखिल | तमिलनाडु |
| 84वॉ | वैशली रमेशबाबू | तमिलनाडु |
| 83वॉ | आदित्य सामंत | महाराष्ट्र |
| 82वॉ | वुप्पला प्रणीत | तेलंगाना |
| 80वॉ | सयंतन दास | कोलकता |











