द्वीप वह भू-भाग होता है जो चारों ओर से जल से घिरा होता है और किसी महाद्वीप का हिस्सा नहीं होता। यह समुद्र, महासागर, नदी या झील के भीतर स्थित हो सकता है। द्वीप प्राकृतिक या कृत्रिम रूप से बन सकते हैं। द्वीप किसे कहते है और उसके प्रकार || What is an Island and its Types
द्वीप के प्रकार: 1. प्राकृतिक द्वीप (Natural Islands) ये द्वीप प्राकृतिक कारणों से बनते हैं, जैसे ज्वालामुखीय गतिविधि, प्रवाल भित्तियाँ (Coral Reefs), या महाद्वीपीय हलचलों के कारण।
(A) महासागरीय द्वीप (Oceanic Islands) – ये समुद्र के अंदर ज्वालामुखीय गतिविधियों या प्रवाल भित्तियों से बनते हैं।उदाहरण: हवाई द्वीप (Hawaii) गैलापागोस द्वीप (Galápagos Islands) (B) महाद्वीपीय द्वीप (Continental Islands) – ये कभी महाद्वीप का हिस्सा होते हैं, लेकिन किसी प्राकृतिक घटना के कारण अलग हो जाते हैं।उदाहरण: श्रीलंका ग्रेट ब्रिटेन जापान (C) नदी द्वीप (River Islands) – ये नदियों में गाद और रेत जमने से बनते हैं।उदाहरण: माजुली (असम, भारत) – विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप 2. कृत्रिम द्वीप (Artificial Islands) ये द्वीप मानव द्वारा बनाए जाते हैं, आमतौर पर पर्यटन, व्यापार या रक्षा उद्देश्यों के लिए।उदाहरण:
पाम आइलैंड (Palm Islands) – दुबई चोंगमिंग द्वीप (चीन) भारत के प्रमुख द्वीप समूह: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (बंगाल की खाड़ी)लक्षद्वीप द्वीप समूह (अरब सागर)माजुली द्वीप (असम)द्वीप के महत्वपूर्ण बिंदु विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है। विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप न्यूगिनी द्वीप है। डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित है। एसेंशियन द्वीप इंग्लैण्ड का औपनिवेश है। प्रशान्त महासगरीय द्वीपों में सोलेमन द्वीप मेलेनेसिया द्वीप समूह में स्थित हैं। न्यूफाउंडलैण्ड द्वीप मत्स्य के लिए व्यवसाय के लिए प्रसिद्व है। फिजी द्वीप प्रशान्स महासागर में स्थित है। अल्यूशियन द्वीपों को संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस देश से खरीदा है। पूर्वी द्वीप समूह का बोर्नियों द्वीप तीन देशों में विभाजित है। विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजूली द्वीप ब्रहापुत्र नदी पर स्थित है। हिंद महासागर का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है। कालीमंतन बोनिर्यो द्वीप का भाग है। जापान का सबसे बड़ा द्वीप होन्शू द्वीप है। जापान के चार प्रमुख द्वीप का क्षेत्रफल के आधार पर अवरोही क्रम होंशू होकैडों क्यूशू एवं शिकोकू है। मॉरीशस द्वीप दक्षिण हिंद महासागर मे स्थित है। चीन से मकाओं द्वीप का स्थानांतरण वर्ष 1999 मे हुआ। बेलिएरिक द्वीप समूह भूमध्य सागर में स्थित है। ऑस्ट्रेलिया को द्वीपय महाद्वीप कहा जाता हैै। ग्रेटर एंटीलीज के सबसे बड़े द्वीप क्यूबा को एंटीलीज का मोती कहा जाता है। विश्व के 10 सबसे बडे द्वीपक्रम द्वीप का नाम क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर) स्थित देश/क्षेत्र
1 ग्रीनलैंड 2,166,086 डेनमार्क (स्वायत्त क्षेत्र)
2 न्यू गिनी 7,85,753 इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी
3 बोर्नियो 7,48,168 इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई
4 मेडागास्कर 5,87,041 मेडागास्कर (अफ्रीका)
5 बाफिन द्वीप 5,07,451 कनाडा
6 सुमात्रा 4,73,481 इंडोनेशिया
8 ग्रेट ब्रिटेन 2,09,331 यूनाइटेड किंगडम
9 विक्टोरिया द्वीप 2,17,291 कनाडा
10 एल्समेरे द्वीप 1,96,236 कनाडा
भारत के प्रमुख द्वीप एवं अवस्थिति द्वीप का नाम अवस्थिति विशेषता अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी भारत का सबसे बड़ा द्वीप समूह लक्षद्वीप अरब सागर प्रवाल द्वीप समूह माजुली द्वीप असम, ब्रह्मपुत्र नदी विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप सालसेट द्वीप महाराष्ट्र मुंबई इसी पर स्थित है
प्रमुख द्वीप एवं उनकी अवस्थिति सेशेल्स द्वीप – हिंद महासागर मेंफेरो द्वीप – उतर अटलांटिक महासागर मेंन्यूफाउंडलैंड द्वीप – उतर पश्चिमी अंटलाटिक महासागर मेंहवाई द्वीप – प्रशांत महासागरकोर्सिंका द्वीप – भूमध्य सागर मेंक्यूबा द्वीप – कैरीबियन सागर मेंतस्मानिया द्वीप – दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर मेंआइसलैंड द्वीप – आर्कटिक महासागर मेंसाइप्रस द्वीप – भूमध्य सागर मेंएसोंशियन द्वीप – दक्षिण अटलांटिक महासागर मेंवैंकूवर द्वीप – उतर प्रशांत महासागर मेंबहरीन द्वीप – फारस की खाड़ी मंेअल्यूशियन द्वीप – प्रशांत महासागर मेंबैफिन द्वीप – उतर आर्कटिक महासागर मेंबैंक द्वीप – ब्यूफोर्ट सागर मेंलिपारी द्वीप – उतर भूमध्यसागर मेंप्रिंस एडवर्ड द्वीप – कनाडा एवं ग्रीनलैंड के मध्यसिसली द्वीप – दक्षिण भूमध्यसागर मेंनौरू द्वीप – पश्चिम प्रशांत महासागर मेंफिजी द्वीप – दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर मेंसिसली द्वीप – दक्षिण भूमध्यसागर मेंट्रिनिडाड व टोबैगों द्वीप – कैरीबियन सागर मेंफॉकलैंड द्वीप – दक्षिण अटलांटिक महासागर मेंमॉरीशस द्वीप – दक्षिण हिंद महासागर मेंकनारी द्वीप – उतरी अटलांटिक महासागर में Some Important Blogs: “Sunita Williams Set to Return to Earth After 9-Month Extended Mission on ISS”
Nagpur Violence News: CM Fadnavis, Dy CM Shinde Call It a ‘Pre-Planned Conspiracy’ Women’s Premier League (WPL) 2025: Mumbai Indians Crowned Champions
Nice 👍🏻