रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया हैए और वे बुधवार 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। (दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता Rekha Gupta is the fourth woman Chief Minister of Delhi)
रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1993 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की थी। 1996.1997 में वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं। इसके बादए 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से निगम पार्षद चुनी गईं। 2022 मेंए वे दिल्ली नगर निगम की मेयर पद की उम्मीदवार भी रहीं। हाल ही मेंए 2025 के विधानसभा चुनाव मेंए उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराकर विधायक पद हासिल किया।

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में हुआ था। उनके पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थेए जिनकी पोस्टिंग दिल्ली में होने के कारण परिवार दिल्ली में बस गया। रेखा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक ;बीण्कॉमद्ध किया और बाद में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। 1998 में उन्होंने स्पेयर पार्ट्स कारोबारी मनीष गुप्ता से विवाह किया।
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भारतीय जनता पार्टी से गहराई से जुड़ा रहा है। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति के पीछे तीन मुख्य कारण माने जा रहे हैं
वैश्य समुदाय से संबंध रेखा गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों वैश्य समुदाय से हैं जो दिल्ली में भाजपा का कोर वोटर माना जाता है।
महिला वोटर्स को साधनारू भाजपा ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की थीए जिससे महिला वोटर्स का समर्थन मिला। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने इस समर्थन को और मजबूत करने की कोशिश की है।
महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन दिल्ली में इससे पहले तीन महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं शीला दीक्षित सुषमा स्वराज और आतिशी। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित किया है।
रेखा गुप्ता की नियुक्ति के साथए भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। उनका शपथ ग्रहण समारोह बुधवारए 20 फरवरी 2025 को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में आयोजित होगाए जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
रेखा गुप्ता की नियुक्ति से दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो रहा हैए जहां महिला नेतृत्व को प्रमुखता दी गई है।
Some Important Blogs:
BAFTA पुरस्कार 2025: विजेताओं की सूची || BAFTA Awards 2025: List of winners