भारत एक संघीय गणराज्य है, जिसमें 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश का प्रशासन दो प्रमुख पदों – मुख्यमंत्री और राज्यपाल के द्वारा संचालित होता है। मुख्यमंत्री राज्य का प्रमुख कार्यकारी अधिकारी होता है, जबकि राज्यपाल केंद्र सरकार का प्रतिनिधि होता है। आइए इन पदों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तृत रूप से नजर डालें।

मुख्यमंत्री (Chief Minister)
मुख्यमंत्री किसी राज्य का प्रमुख कार्यकारी अधिकारी होता है। मुख्यमंत्री का चयन राज्य विधान सभा के सदस्यों के द्वारा किया जाता है, और यह पद सामान्यतः उस राजनीतिक दल के नेता को दिया जाता है जिसे विधान सभा में बहुमत प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री की प्रमुख जिम्मेदारियां निम्नलिखित हैं:
- नीतियों का निर्माण और कार्यान्वयन: मुख्यमंत्री राज्य की नीतियों और योजनाओं का निर्माण और उनका कार्यान्वयन सुनिश्चित करता है।
- राज्य मंत्रिमंडल का नेतृत्व: मुख्यमंत्री राज्य मंत्रिमंडल का नेतृत्व करता है और मंत्रियों के बीच कार्यों का विभाजन करता है।
- विधान सभा में प्रतिनिधित्व: मुख्यमंत्री विधान सभा में सरकार का प्रतिनिधित्व करता है और वहां प्रस्तुत विधेयकों का समर्थन करता है।
- राज्य के विकास का नेतृत्व: मुख्यमंत्री राज्य के समग्र विकास के लिए जिम्मेदार होता है और विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे आदि में सुधार के लिए काम करता है।
राज्यपाल (Governor)
राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है और राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। राज्यपाल की प्रमुख जिम्मेदारियां निम्नलिखित हैं:
- संविधान का पालन सुनिश्चित करना: राज्यपाल यह सुनिश्चित करता है कि राज्य में संविधान का सही तरीके से पालन हो रहा है।
- विधायी कार्य: राज्यपाल राज्य विधान सभा के सत्रों को बुलाता है, स्थगित करता है और भंग करता है। इसके अलावा, राज्यपाल विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देने का अधिकार भी रखता है।
- आवश्यकता के समय कार्यकारी आदेश: राज्यपाल विशेष परिस्थितियों में अध्यादेश जारी कर सकता है जब विधान सभा सत्र में नहीं होती।
- मुख्यमंत्री और मंत्रियों की नियुक्ति: राज्यपाल मुख्यमंत्री और मंत्रियों की नियुक्ति करता है और आवश्यकतानुसार उन्हें हटाता भी है।
- न्यायिक कार्य: राज्यपाल के पास राज्य के विशेष न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति का अधिकार होता है।
भारतीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल–
भारतीय राज्य | राजधानी | मुख्यमंत्री | राज्यपाल |
बिहार | पटना | नीतीश कुमार | राजेंद्र विश्रवनाथ अलेकर |
आंध्र प्रदेश | विशाखापट्टनम | एन चंद्रबाबू नायडू | न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर |
अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | पेमा खांडू | जनरल कैवल्य त्रिविक्रम नरनाइक |
हरियाण | चंडीगढ | नायब सिंह सैनी | बंडारू दतात्रेय |
हिमाचल प्रदेश | शिमला | सुखविंदर सिंह सुक्खू | शिव प्रताप शुक्ल |
झारखण्ड | राँची | हेमंत सोरेन | सी. पी. राधाकृष्णन |
कर्नाटक | बेंगलुरू | सिद्वारमैया | थावरचंद गहलोत |
केरल | तिरूवनंतपुरम | पिनरई विजयन | आरिफ मोहम्मद खान |
मध्य प्रदेश | भोपाल | मोहन यादव | मंगूभाई छगगनभाई पटेल |
महाराष्ट्र | मुंबई | एकनाथ शिंदे | रमेश बैस |
मणिपुर | इम्फाल | एन बीरेन सिंह | अनुसूइया उइके |
मेघालय | शिलॉन्ग | कोनराड संगमा | फागू चौहान |
मिजोरम | आइजोला | लालदूहोमा | कंभमपति हरिबाबू |
नागालैंड | कोहिमा | नेफयू रियो | ला गणेशन |
ओडिशा | भूवनेशर | मोहन चरण माझी | रघुवर दास |
पंजाब | चंडीगढ | भगवंत सिंह मान | बनवारी लाल पुरोहित |
राजस्थान | जयपुर | भजन लाल शर्मा | कलराज मिश्र |
सिक्किम | गंगटोक | प्रेम सिंह तमांग | लक्ष्मण प्रसाद आचार्य |
तमिलनाडु | चेन्नई | एम के स्टालिन | आर. एन. रवि |
तेलंगाना | हैदराबाद | ए रेवंत रेडी | सी. पी. राधाकृष्णन |
त्रिपुरा | अगरतला | डॉ माणिक साहा | नल्लू इंद्रसेना रेडी |
उतर प्रदेश | लखनऊ | योगी आदित्य नाथ | आनंदीबेन पटेल |
उतराखंड | देहरादून और गैरसैंण | पुष्कर सिंह धामी | लेफिटनेंट जनरल गुरमीत सिंह |
पश्मि बंगाल | कोलकता | ममता बनर्जी | डॉ. सी. वी. आनंद बोस |
गुजरात | गाँधीनगर | भूपेद्र पटेल | आचार्य देव व्रत |
गोवा | पणजी | प्रमोद सावंत | पीएस श्रीधरण पिल्लई |
छतीसगढ़ | रायपुर | विण्णुदेव साय | बिस्वा भूषण हरिचंदन |
असम | दिसपुर | हिमंत बिस्वा सरमा | गुलाब चंद्र कटारिया |
जम्मू और कश्मीर | श्रीनगर और जम्मू | मनोज सिन्हा (लेफ्टिनेंट गवर्नर) | |
लदाख | लेह | डॉ. बी. डी. मिश्रा (उप-राज्यपाल) | |
चंडीगढ | चंडीगढ | बनवारी लाल पुरोहित प्रशासक | |
दिल्ली | नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल | विनय कुमार संक्सेना (लेफ्टिनेंट गवर्नर) |
दादरा-नगर हवेली और दमन दीव | दमन | प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक) | |
पुडुचेरी | पुडुचेरी | एन. रंगास्वामी | सी. पी. राधाकृष्णान अतिरिक्त प्रभार (लेफ्टिनेंट गवर्नर) |
लक्षद्वीप | कवरती | प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक) | |
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर | एडमिरल डी. के. जोशी (उप-राज्यपाल) |