पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र का अर्थ, परिभाषा, प्रकार व विशेषताए || Meaning, Definition, Types and Characteristics of Environment and Ecosystem

पर्यावरण का अर्थ एवं परिभाषा

पर्यावरण (Environment) उन सभी भौतिक, जैविक और सामाजिक तत्वों का समूह है जो जीवों के जीवन को प्रभावित करते हैं। इसमें जल, वायु, मिट्टी, वनस्पति, जीव-जंतु और सामाजिक कारक शामिल होते हैं।

👉 परिभाषा:
“पर्यावरण उन सभी बाहरी परिस्थितियों, प्रभावों और तत्वों का समूह है जो किसी जीव या समुदाय के अस्तित्व और विकास को प्रभावित करते हैं।”

पर्यावरण के प्रकार

  1. प्राकृतिक पर्यावरण (Natural Environment): इसमें पृथ्वी, वायुमंडल, जलमंडल, स्थलमंडल, एवं जैवमंडल शामिल होते हैं।
  2. मानव निर्मित पर्यावरण (Man-Made Environment): इसमें भवन, सड़कें, औद्योगिक संरचनाएं, वाहन आदि आते हैं।
  3. सामाजिक पर्यावरण (Social Environment): इसमें मनुष्यों की जीवनशैली, परंपराएं, रीति-रिवाज और आर्थिक व्यवस्था शामिल हैं।

पारिस्थितिकी तंत्र का अर्थ एवं परिभाषा

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र का अर्थ, परिभाषा, प्रकार व विशेषताए || Meaning, Definition, Types and Characteristics of Environment and Ecosystem

पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) वह जैविक समुदाय है जिसमें जीवधारी और उनके भौतिक वातावरण परस्पर क्रिया करते हैं।

👉 परिभाषा:
“पारिस्थितिकी तंत्र जीवों और उनके भौतिक वातावरण के बीच होने वाली अंतःक्रियाओं की एक इकाई है, जो ऊर्जा प्रवाह और पोषक तत्वों के चक्र द्वारा संचालित होती है।”

पारिस्थितिकी तंत्र के प्रकार

  1. स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र (Terrestrial Ecosystem)
    • जंगल (Forest Ecosystem)
    • घासभूमि (Grassland Ecosystem)
    • मरुस्थल (Desert Ecosystem)
  2. जल पारिस्थितिकी तंत्र (Aquatic Ecosystem)
    • समुद्री (Marine Ecosystem)
    • मीठे पानी का पारिस्थितिकी तंत्र (Freshwater Ecosystem)

पारिस्थितिकी तंत्र की विशेषताएँ

  1. उत्पादकता (Productivity): यह प्राथमिक (पौधों द्वारा भोजन उत्पादन) और द्वितीयक (शाकाहारी और मांसाहारी जीवों द्वारा भोजन ग्रहण) में विभाजित होती है।
  2. ऊर्जा प्रवाह (Energy Flow): सूर्य से प्राप्त ऊर्जा खाद्य श्रृंखला द्वारा प्रवाहित होती है।
  3. पोषक तत्व चक्र (Nutrient Cycle): पारिस्थितिकी तंत्र में तत्वों का पुनर्चक्रण (जैसे- नाइट्रोजन चक्र, कार्बन चक्र) होता है।
  4. गुणात्मक संतुलन (Homeostasis): पारिस्थितिकी तंत्र स्वयं को संतुलित बनाए रखने की क्षमता रखता है।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र – महत्वपूर्ण बिंदु

  • पारिस्थितिकी जीव समुदाय और वातावरण के मध्य पारस्परिक समबंधों का अध्यन है।
  • पर्यावरण के तीन प्रमुख घटक जैविक संघटक अजैविक या भौतिक संघटक तथा उर्जा संघटक है।
  • सर्वप्रथम गहन पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग अर्नि नेस ने किया।
  • घास स्थल, वन तथा मरूस्थल स्थलीय पारिस्थितिक तंत्र के उदाहरण है।
  • एक पद, जो केवल जीव द्वारा ग्रहण किए गए स्थान का ही नहीं बल्कि जीवों के समुदाय में उसकी कार्यात्मक भूमिका का भी वर्णन है।
  • 10 प्रतिशत नियम ऊर्जा के खाद्य के रूप में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर तक पहुँचने से सम्बंधित है।
  • धारणीय या स्थायी विकास की अवधारण सर्वप्रथम ब्रटलैण्ड कमीशन ने वर्ष 1987 में प्रस्तुत की थी।
  • परितंत्र में खाद्य श्रृंखलाओं के संदर्भ में कवक,जीवाणु के जीव का अपघटक कहलाते है।
  • स्थलीय पारिस्थितिकीय तंत्र में जीवभार का पिरामिड सीधा होता है।
  • जीवभार का पिरामिड जलीय पारितंत्र में पारिस्थितिक तंत्र में उल्टा बनता है।
  • पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को जैव भू-रासायनिक चक्र कहते है।
  • समुद्री वातावरण में फाइटोप्लैन्कटन्स जीव मुख्य प्राथमिक उत्पादक होते है।
  • पारितन्त्र का गतिक-हदय ऊर्जा प्रवाह व खनिज चक्र कहलाता है।
  • पारितंत्र का क्षेत्र के सभी जीवधारी तथा वातावरण में उपस्थित अजैव घटक संयुक्त रूप से निर्माण करते है।
  • सर्वाधिक स्थायी पारिस्थितिक तंत्र महासागर है।
  • जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नंदा देवी उतराखंड राज्य में स्थित है।
  • भारत के अंडमानऔर निकोबार द्वीप समूह में विविध समु्रदी पेड़ पौधे तथा जन्तुओं को संरक्षित करने के लिए जैव आरक्षित क्षेत्र स्थापित किया गया है।
  • भारत के प्रथम जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र, नीलगिरि को वर्ष 2000 मे यूनेस्को द्वारा जैवमंडल क्षेत्र घोषित किया गया ।
  • वर्तमान में कुल 12 जैवमंडल आरिक्षित क्षेत्र यूनेस्को के नेटवर्क में शामिल है।
  • वाल्मीकि बाघ आरिक्षित क्षेत्र बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण से सम्बंधित है।
  • पारिस्थितिक तंत्र की ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत सौर्यिक विकिरण माना जाता हैं।
  • दस प्रतिशत का नियम रेमण्ड लिण्डेमैन वैज्ञानिक ने दिया था।
  • पर्यावरणीय नियतिवाद या निश्चवाद के प्रतिपादक कार्ल रिटर ने प्रतिपादक किया था।
  • पारिस्थितिकीय पिरामिड की संकल्पना चार्ल्स एल्टन ने दिया था।
  • पारिस्थितिकीय में उच्चतम पोषण स्तर सर्वाहारी से प्राप्त होता है।
  • पेड पौधे नाइट्रेट आयन मृदा से नाइट्रोजन ग्रहण करते है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने स्वयं की वन्यजीव कार्य योजना 2021-30 पारित की। ऐसा करने वाला यह भारत का पहला राज्य बन गया हैं।
  • विश्व का प्रथम रामसर स्थल कोबोर्ग प्रायद्वीप घोषित किया गया था।
  • पारिस्थितिकी तंत्र शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग ए. जी. टान्सले ने किया था।

निष्कर्ष

पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र परस्पर जुड़े हुए हैं। पर्यावरण हमारे चारों ओर के सभी जैविक और अजैविक तत्वों का समूह है, जबकि पारिस्थितिकी तंत्र इन तत्वों के बीच परस्पर क्रियाओं को दर्शाता है। इन दोनों की सुरक्षा और संतुलन बनाए रखना आवश्यक है ताकि पृथ्वी पर जीवन सतत बना रहे।

Some Important blogs:

Zomato announces a new company name, Will now be named as “Eternal”

Leave a Comment