वित्त आयोग (Finance Commission) भारत सरकार की एक संवैधानिक संस्था है, जो संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत स्थापित की गई है। इसका मुख्य कार्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच वित्तीय संबंधों का पुनर्निर्धारण करना और उनके बीच राजस्व का वितरण सुनिश्चित करना है।
- भारत सरकार ने राष्ट्रपति की मंजूरी से संविधान के अनुच्छेद 280(1) के अनुसरण में नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अरविंद पनगडिया की अध्यक्षता में 16वें वित आयोग का गठन किया है।
- वहीं ऋत्विक रंजनम पांडे को आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
- 4 प्रमुख सदस्यों कों नियुक्त किया है, इनमें- अजय नारायण झा, पूर्व सदस्य, 15वें वित आयोग और व्यय, पूर्णकालिक सदस्य एनी जॉज मैथ्यू, पूर्व विशेष सचिव, व्यय पूर्णकालिक सदस्य डॉ. निरंजन राजध्यक्ष, कार्यकारी निदेशक, अर्थ ग्लोबल पूर्णकालिक सदस्य
- डॉ. सौम्य कांति घोष, समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार, भारतीय स्टेट बैंक अंशकालिक सदस्य है।

वित्त आयोग के मुख्य कार्य:
- राजस्व का विभाजन: केंद्र और राज्यों के बीच करों और अन्य वित्तीय संसाधनों का विभाजन।
- वित्तीय अनुशासन: राज्यों के वित्तीय मामलों में अनुशासन बनाए रखना।
- वित्तीय अनुशंसाएं: सरकार को वित्तीय नीतियों और संसाधनों के संबंध में सलाह देना।
- वित्तीय सहायता: विभिन्न राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता देने के लिए मानक निर्धारित करना।
वित्त आयोग का गठन: वित्त आयोग का गठन हर पांच साल में होता है, और इसमें एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य होते हैं। वर्तमान वित्त आयोग 15वां वित्त आयोग है, जिसकी अध्यक्षता एन.के. सिंह कर रहे हैं।
भारत के वित्त आयोगों की सूची निम्नलिखित है:
- प्रथम वित्त आयोग (1951-1956)
- अध्यक्ष: के.सी. नियोगी
- द्वितीय वित्त आयोग (1956-1960)
- अध्यक्ष: के. संथानम
- तृतीय वित्त आयोग (1960-1965)
- अध्यक्ष: ए.एम. खुसरो
- चतुर्थ वित्त आयोग (1965-1969)
- अध्यक्ष: पी.वी. राजमन्नार
- पंचम वित्त आयोग (1969-1974)
- अध्यक्ष: महावीर त्यागी
- षष्ठम वित्त आयोग (1974-1979)
- अध्यक्ष: ब्रह्मानंद रेड्डी
- सप्तम वित्त आयोग (1979-1984)
- अध्यक्ष: जे.एम. शेलट
- अष्टम वित्त आयोग (1984-1989)
- अध्यक्ष: यज्ञदत्त शर्मा
- नवम वित्त आयोग (1989-1995)
- अध्यक्ष: एन.के.पी. साल्वे
- दशम वित्त आयोग (1995-2000)
- अध्यक्ष: के.सी. पंत
- ग्यारहवां वित्त आयोग (2000-2005)
- अध्यक्ष: ए.एम. खुसरो
- बारहवां वित्त आयोग (2005-2010)
- अध्यक्ष: सी. रंगराजन
- तेरहवां वित्त आयोग (2010-2015)
- अध्यक्ष: विजय केलकर
- चौदहवां वित्त आयोग (2015-2020)
- अध्यक्ष: वाई.वी. रेड्डी
- पंद्रहवां वित्त आयोग (2020-2025)
- अध्यक्ष: एन.के. सिंह