रसासन विज्ञान (Chemistry) विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत पदार्थो के गुणों, संघटन, संरचना तथा उनमें होने वाले परिवर्तनों एवं इनकी क्रिया-प्रतिक्रिया का अध्ययन किया जाता है। Chemistry अर्थात् ‘रसायन विज्ञान’ शब्द की उत्पत्ति मिस्त्र के प्राचीन नाम कीमिया (Chemea) से हुई है, जिसका अर्थ हैं- काला रंग। प्रारंभ मे रसायन विज्ञान के अध्ययन को केमिटेकिंग (Chemeteching) कहा जाता था। वस्तुतः रसायन विज्ञान के अंतर्गत द्रव्य के संघटन तथा उसके अति सूक्ष्म कणों की संरचना का अध्ययन किया जाता है। इसके अतिरिक्त द्रव्य के गुण, द्रव्यों में परस्पर संयोग के नियम, ऊष्मा आदि ऊर्जाओं का द्रव्य पर प्रभाव, यौगिकों का संश्लेषण, जटिल व मिश्रित पदार्थों से सरल व शुद्ध पदार्थ अलग करना आदि का अध्ययन भी रसायन विज्ञान के अंतर्गत किया जाता है । लेवायसिये (Lavoiser) को ‘आधुनिक रसायन विज्ञान का जन्मदाता कहा जाता है।
रसायन विज्ञान की शाखाएँ (Branches of Chemistry) : रसायन विज्ञान के अध्ययन को सरल बनाने के लिए उसे कई शाखाओं में बाँटा गया है, जिनमें निम्नलिखित प्रमुख हैंः
1. भौतिक रसायन (Physical Chemistry) : इसके अंतर्गत रासायनिक अभिक्रिया के नियमों तथा सिद्धांतो का अध्ययन किया जाता है।
2. अकार्बनिक रसायन (Inorganic Chemistry) : इसके अंतर्गत सभी अकार्बनिक तत्वों एवं उनके यौगिको का अध्ययन किया जाता है।
3. कार्बनिक रसायन (Organic Chemistry) : इसके अंतर्गत कार्बन के यौगिकों का अध्ययन किया जाता है।
4. औद्योगिक रसायन (Industrial Chemistry) : इसमें पदार्थों का वृहतृ परिमाण में निर्माण करने से संबंधित नियमों, अभिक्रियाओं, विधियों आदि का अध्ययन किया जाता है।
5. जैव रसायन (Bio-Chemistry) : इसके अंतर्गत जीवधारियों में होने वाले रासायनिक अभिक्रिया तथा जन्तुओं एवं वनस्पतियों से प्राप्त पदार्थों का अध्ययन किया जाता है।
6. कृषि रसायन (Agriculture Chemistry) : इसके अंतर्गत कृषि से संबंधित रसायन जैसे जीवाणुनाशक, मृदा के संघटन आदि का अध्ययन किया जाता है
7. औषधि रसायन (Medicine chemistry) : इसके अंतर्गत मनुष्य के प्रयोग में आने वाली औषधियाँ, उनके संघटन तथा बनाने की विधियों का अध्ययन किया जाता है।
8. विश्लेषिक रसायन (Analytic Chemistry) : इसमें विभिन्न पदार्थों की पहचान, आयतन व मात्रा का अनुमापन किया जाता है।
