ओम बिरला (जन्म: 4 दिसम्बर 1962) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो वर्तमान में लोकसभा के अध्यक्ष हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं और राजस्थान के कोटा-बूंदी निर्वाचन क्षेत्र से संसद और दूसरी बार 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: ओम बिरला का जन्म राजस्थान के कोटा में हुआ था। उन्होंने कोटा विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की।
राजनीतिक करियर:
- विधानसभा: 2003 और 2008 में, ओम बिरला कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
- लोकसभा: 2014 और 2019 में, वे कोटा-बूंदी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
- लोकसभा अध्यक्ष: 19 जून 2019 को, उन्हें 17वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया
- लोकसभा अध्यक्ष: 19 जून 2019 को, उन्हें 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया हैं।
व्यक्तिगत जीवन: ओम बिरला समाज सेवा में भी सक्रिय हैं और उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान दिया है। वे अपने सरल और सुलभ स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
योगदान और उपलब्धियाँ: ओम बिरला ने अपने राजनीतिक करियर में विभिन्न महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। उनके नेतृत्व में लोकसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई सुधार किए गए हैं। उन्होंने अपनी चुनाव क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान: वे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं।
ओम बिरला के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं:
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कोटा संसदीय सीट 41,139 से अधिक मतों के अंतर से जीती, इस प्रकार वे 20 वर्षाे में निचले सदन में फिर से चुने जाने वाले पहले पीठासीन अधिकारी बन गए।
- 2019 में, कोटा से लोकसभा सदस्य, भाजपा के बिड़ला को अध्यक्ष चुना गया और जून 2024 में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है।
- 2024 में, बिड़ला ने कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को हराकर कोटा संसदीय सीट बरकरार रखी।
प्रमुख तथ्य
- संविधान मे लोकसभा का उल्लेख – अनुच्छेद 81
- लोकसभा की पहली बैठक – 13 मई, 1952
- लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष- गणेश वासुदेव मावलंकर
- संविधान में प्रधानमंत्री का उल्लेख- अनुच्छेद 74 (1)
- लोकसभा भंग करेन की शक्ति राष्ट्रपति – अनुच्छेद 85
- वर्तमान में कुल लोकसभा सदस्य- 543
- लोकसभा कार्यकाल- 5 वर्ष
- लोकसभा सदस्य बनने की न्युनतम आयु – 25 वर्ष
- चुनाव तिथि – 19 अप्रैल से 1 जून, 2024
- कुल मतदान चरण – 7
- मतदान गणना – 04 जून, 2024
- शपथ ग्रहण समारोह- 09 जून, 2024
- कुल मतदाता- 96.8 करोड़
- भागीदारी मतदाता – 64.2 करोड़ ( इनमें से 31.2 करोड़ महिला)
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह अब तक का सबसे बड़ा मंत्रिमंडल है वर्ष 2014 में 55 मंत्रियों के साथ , वर्ष 2019 में 58 तो इस इस बार 18वीं लोकसभा में उन्होंने 71 मंत्रीयों के साथ शपथ लेकर रेकॉर्ड बनाया है।
- मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी ने लोकसभा चुनाव 2024 की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
- महाराष्ट्र की उतर पश्मि, मुंबई लोकसभा सीट से शिव सेना उम्मीदवार रवींद्र दताराम वाइकर ने लोकसभा चुनाव 2024 की सबसे कम अंतर 48 मत से जीतने वाले उम्मीदवार बने।
- लोकसभा चुनाव 2024 की टैगलाइन – चुनाव का पर्व देश का पर्व
- लोकसभा चुनाव 2024 के युवा आइकन – आयुष्मान खुराना
- 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर – भर्तृहरि महताब
लोकसभा चुनाव 2024 के युवा सांसद सदस्य –
- पुष्पेंद्र सरोज – समाजवादी पार्टी – कौशाम्बी लोकसभा सीट, उतर प्रदेश
- प्रिया सरोज – समाजवादी पार्टी – मछलीशहर लोकसभा सीट, उतर प्रदेश
- शांभवी चौधरी – लोक जनशक्ति पार्टी – समस्तीपुर लोकसभा सीट, बिहार
लोकसभा चुनाव 2024 की महिला सदस्य –
- 18वीं लोकसभा में महिला सदस्य संख्या – 74
- कैबिनेट मंत्री मं शामिल महिला सदस्य की संख्या – 07 (निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्ण देवी, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, सावित्री ठाकुर, नीमुबेन बंभनिया, रक्षा खडसे)