फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Awards) की शुरुआत 1954 में हुई थी। ये पुरस्कार फिल्मफेयर पत्रिका द्वारा प्रतिवर्ष हिंदी सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं। फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने पुरस्कार समारोहों में से एक है, जिसका पहला आयोजन 1954 में मुंबई में किया गया था।
फिल्मफेयर पुरस्कारों का आयोजन 1954 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की स्थापना के साथ ही हुआ था और तब से यह हर साल आयोजित किया जाता है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, अभिनेताओं, निर्देशकों, और तकनीकी योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है।
फिल्म निर्माता करण जौहर, अभिनेता आयुष्मान खुराना और टीवी होस्ट मनीष पॉल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्लैमरस रेड-कार्पेट उपस्थिति मनामोहक प्रदर्शन और जीत के प्रेरक क्षण शामिल रहे।
69वाँ फिल्मफेयर पुरस्कार 2024 का आयोजन 27-28 जनवरी 2024 को गांधीनगर, गुजरात में हुआ था। इस पुरस्कार समारोह में विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य विजेता निम्नलिखित हैं:

- सर्वश्रेष्ठ फिल्म: 12th Fail
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: विधु विनोद चोपड़ा (12th Fail)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रणबीर कपूर (Animal)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म (आलोचक) जोराम (देवाशीष मखीजा)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक)- विक्रात मैसी (12वीं फेल)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक)- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉवे), शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)
- सर्वश्रेष्ठ गीत- अमिताभ भट्टाचार्य (“तेरे वास्ते”- जरा हटके जरा बचके)
- सर्वश्रेष्ठ कहानी – अमित राय (ओएमजी 2), देवाशीष मखीजा (जोराम)
- सर्वश्रेष्ठ पटकथा – विधु विनोद चोपड़ा (12र्वी फेल)